भोपाल। कांग्रेस विधायक तरुण भनोत ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान तकनीकी शिक्षा विभाग के संचालक पद पर जरूरी योग्यता वाले अधिकारी की पदस्थापना नहीं कर पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यही वजह है कि व्यापम जैसे घोटाले हो रहे हैं।
विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विधायक तरुण भनोत ने कहा कि संचालक तकनीकी शिक्षा का पद शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य संवर्ग से ही भरा जाना चाहिए लेकिन दस सालों से इसके स्थान पर पॉलीटेक्निक के प्राचार्यों से काम चलाया जा रहा है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि यह सही है कि संचालक तकनीकी शिक्षा का पद सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य से भरा जाना चाहिए लेकिन पॉलीटेक्निक के प्राचार्यों की योग्यता भी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज प्राचार्य के बराबर ही होती है। अब जल्द ही सेवा शर्तो परिवर्तन कर संचालक तकनीकी शिक्षा पर योग्य व्यक्ति की ही पदस्थापना की जाएगी।