परीक्षा से लौट रही 10वीं की छात्रा का गैंगरेप

Updesh Awasthee
मंडला। परीक्षा देकर लौट रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर चार छात्रों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. सभी आरोपी पीड़िता के स्कूल में पढ़ने वाले सीनियर छात्र है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

एएसपी ओंकार कलेश ने बताया कि पीड़िता कन्या हाई स्कूल, नारायणगंज से इंग्लिश का पेपर देकर लौट रही थी. इसी दौरान स्कूल के एक सीनियर छात्र ने उसे अपने तीन दोस्तों के साथ अगवा कर लिया.

चारों आरोपी उसे लेकर एक सुनसान मकान में लेकर गए. जहां चारों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. आरोपी सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र है. सभी आरोपी नाबालिग है. आरोपियों के चंगुल से निकल कर पीड़िता किसी तरह अपने घर पर पहुंची. बेटी की आपबीती सुनने के बाद परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे. पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर उसके चार सीनियर छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!