मप्र के 10 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा

Updesh Awasthee
भोपाल। वित्तमंत्री जयंत मलैया ने बताया कि राज्य सरकार भी प्रदेश के 4.5 लाख कर्मचारियों को केंद्र के समान 6 फीसदी डीए बढ़ाने पर विचार कर रही है। राज्य सरकार इस संबंध में जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी।

अनुमान के मुताबिक डीए बढ़ाने पर हर महीने 78 करोड़ रुपए का खर्च आएगा, वित्तीय वर्ष में यह खर्च 936 करोड़ रुपए होगा। प्रदेश में कर्मचारियों को फिलहाल 119 फीसदी डीए मिल रहा है। इसका लाभ साढ़े तीन लाख पेंशनर को भी मिल रहा है। अध्यापक संवर्ग और पंचायत सचिवों को भी अनुपातिक रूप से यह लाभ दिया जा रहा है। बढ़े हुए डीए की छह फीसदी किस्त का फायदा इन सभी संवर्गों को मिलेगा। इस तरह प्रदेश के इन संवर्ग के 10 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!