रतलाम। लेबड़-जावरा रोड पर इप्का फैक्टरी के नजदीक से गुरुवार को कलेक्टर बी. चंद्रशेखर ने एक बस जब्त कर आरटीओ काे सौंपी थी। खुद कलेक्टर की मानें तो इस बस में कई सारे नियमों का उल्लंघन पाया गया था। बस ड्राइवर व कंडक्टर वर्दी में नहीं थे, बस में किराया सूची चस्पा नहीं थी। यात्रियों को टिकट भी नहीं बांटे गए थे। कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ विवेक दाते ने बस तो जब्त की लेकिन उसे छोड़ने में भी देर नहीं की। महज 4 घंटे के भीतर ही यह बस दोबारा सड़क पर दौड़ने लगी थी। आरटीओ की माने तो बस संचालक के खिलाफ 5 हजार रुपए जुर्माना किया गया था जो उसने जमा करा दिया था। इस पर उसे छोड़ दिया। कलेक्टर ने बस पकड़ी, RTO ने छोड़ दी #बड़ाकौन
February 13, 2016
रतलाम। लेबड़-जावरा रोड पर इप्का फैक्टरी के नजदीक से गुरुवार को कलेक्टर बी. चंद्रशेखर ने एक बस जब्त कर आरटीओ काे सौंपी थी। खुद कलेक्टर की मानें तो इस बस में कई सारे नियमों का उल्लंघन पाया गया था। बस ड्राइवर व कंडक्टर वर्दी में नहीं थे, बस में किराया सूची चस्पा नहीं थी। यात्रियों को टिकट भी नहीं बांटे गए थे। कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ विवेक दाते ने बस तो जब्त की लेकिन उसे छोड़ने में भी देर नहीं की। महज 4 घंटे के भीतर ही यह बस दोबारा सड़क पर दौड़ने लगी थी। आरटीओ की माने तो बस संचालक के खिलाफ 5 हजार रुपए जुर्माना किया गया था जो उसने जमा करा दिया था। इस पर उसे छोड़ दिया। | भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |