व्यापम ने डॉक्टरों की क्वालिटी खराब कर दी: CMD मेदांता हॉस्पिटल

Updesh Awasthee
भोपाल। मेदांता हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. नरेश त्रेहान ने कहा कि प्रदेश का व्यापम घोटाला मेडिकल फील्ड के लिए काफी खतरनाक है। व्यापम ने हिंदुस्तान में डॉक्टरों की क्वालिटी खराब कर दी है। पीएमटी में फर्जी प्रवेश पाने वालों को नागरिकों की जिंदगी से खिलवाड़ करने के लाइसेंस बांटे गए हैं।

अब सरकार को इस मामले में सख्त होना पड़ेगा और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया की निगरानी भी बढ़ानी होगी। उन्होंने कहा कि अंगदान के मामले में इंदौर में जो सक्रियता पब्लिक और प्रशासन की ओर से दिख रही है, वह काबिले तारीफ है। वह यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!