
हनुवंतिया टापू पर मुख्यमंत्री अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ दो दिन से छुट्टियां मना रहे हैं। शनिवार सुबह वह वह इंदिरा सागर के धारी कोटला टापू पहुंचे। यहां वन विभाग की जल चौकी पर पत्नी साधना सिंह के साथ करीब डेढ़ घंटे रुके। इस दौरान उन्हें चाय पीने की इच्छा हुई। उन्होंने खुद चूल्हे पर पतीली रखकर चाय बनाई। पत्नी साधना सिंह ने भी साथ दिया। यहां मौजूद अफसरों-कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथ से बनी चाय पिलाई।
मुख्यमंत्री ने हॉट बैलून में बैठकर आसमान की सैर की तो बोटिंग का भी अानंद लिया। समय मिला तो गांव की एक शादी में भी पहुंचे और वर-वधू को अशीर्वाद दिया।