चंदन की मौत के बाद भी गरजती घूम रही है दस्यू सुदंरी चंदा

Updesh Awasthee
शिवपुरी। 52 साल के डाकू चंदन गड़रिया का आतंक भले ही 52 दिन में खत्म हो गया हो, लेकिन उसकी प्रेमिका दस्यू सुदंरी चंदा अब तक टूटी नहीं है। मात्र एक शेष बचे डाकू को लेकर वो जंगल में किसी नई वारदात की तैयारी कर रही है। खबर आई है कि गड़रिया गैंग पार्ट-2 की महिला डकैत चंदा गड़रिया ने रन्नौद थाना क्षेत्र के जंगलो में एक आदिवासी की मारपीट की है। 

जानकारी के अनुसार रन्नौद थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मथना निवासी रामबाबू गड़रिया 4 फरवरी की रात 8 बजे रन्नौद से अपने गांव मथना के लिए निकला था। तभी जंगल में बंदूको से लैस 2 डकैत मिल गए और उन्होने आदिवासी की मारपीट कर दी। बताया गया है हथियारो से लैस 2 डकैत में एक महिला डकैत थी। 

एसपी मों.यूसुफ कुर्रेशी का भी मानना है कि फरियादी ने जिस प्रकार से घटनाक्रम बताया है उससे यह लगता है कि यह महिला डकैत चंदा गड़रिया,और उसका साथी भौजा गड़रिया हो सकता है। पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए जगंल में सर्चिंग शुरू कर दी है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!