मुंगेर। रात के अंधेरे में उन्होंने घर की चारदीवारी फांदी और अंदर घुस आए। युवती को अकेली पाकर उसके हाथ-पांव बांध दिए तथा रात भर गैंगरेप करते रहे। युवती चिल्लाई तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर सुबह होने के पहले आराम से चले गए।
घटना मुंगेर के कासिमबाजार थाना क्षेत्र के हेरू दियारा की है। सशस्त्र बदमाशों ने अपने गांव की ही युवती के साथ गैंग रेप किया। इस बाबत पीडि़ता ने महिला थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कराई है।
युवती के अनुसार, देर रात जब वह घर में सो रही थी, तभी गांव के ही संजय यादव, श्यामदेव यादव, कामदेव यादव व शेरा यादव चारदीवारी फांद कर घर में घुस आए। जब नींद टूटी तो देखा कि चारों उसके बिस्तर के पास हथियार लिए खड़े थे।
अपराधियों ने पहले उसके पति के बारे में पूछा। यह जानने के बाद कि पति रिश्तेदार के घर गए हैं, चारों ने घर में रखी साड़ी से उसके हाथ-पैर बांध दिए। फिर बारी-बारी से रातभर रेप किया। युवती के अनुसार, जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उन लोगों ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर बांध दिया।
वारदात के बाद सुबह होने के पहले वे सभी आराम से चलते बने। युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो वे आरोपियों को पकडऩे की लिए उनके घर गए। इसपर आरोपी फायरिंग करने लगे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। एसपी आशीष भारती के अनुसार पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।