फीस नहीं दी तो बच्ची को बंधक बना लिया

Updesh Awasthee
ग्वालियर। यूकेजी की बच्ची को स्कूल प्रबंधन के जरिए छुट्टी हो जाने पर भी घर नहीं जाने देने का मामला सामने आया है. इसकी शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं.

मामला जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. संजय गोयल के सामने तब आया, जब न्यू रामविहार कॉलोनी पिण्टो पार्क निवासी महेश शर्मा अपनी फरियाद लेकर कलेक्टरेट पहुंचे. महेश शर्मा ने बताया कि उनकी बच्ची अनुष्का प्रगति विद्या पीठ स्कूल में यूकेजी में पढ़ती है. किसी वजह से वो इस बार की फीस भरने में लेट हो गए. एक फरवरी को स्कूल की छुट्टी हो जाने पर उनकी बेटी घर वापस नहीं आई तो उन्हें चिंता हुई और वो सीधे स्कूल जा पहुंचे. जहां प्रबंधन ने ही नन्हीं अनुष्का को रोका हुआ था.

पूछने पर पता चला कि फीस नहीं भरने पर स्कूल ने बच्ची को वहां रोक लिया था. महेश ने बताया कि दो घंटे से ज्यादा तक उनकी बेटी को स्कूल में ही रोककर रखा गया, जिससे उनकी बेटी के साथ ही उन्हें भी मानसिक प्रताड़ना पहुंची है.

कलेक्टर डॉ. संजय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रगति विद्या पीठ के प्रबंधन के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए. जिसके बाद पुलिस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!