भोपाल। राज्याध्यपक संघ द्वारा आयोजित शिक्षा क्रांति महासभा कल दिनांक 28 फ़रवरी रविवार को विवेकानंद महाविद्यालय ऑडोटोरियम नरसिंहपुर में दोपहर 12 बजे से शिक्षा का निजीकरण के खिलाफ शिक्षा क्रांति यात्रा पहुँचेगी यह यात्रा का 23 वां जिला रहेगा।
इसमें पहले मुख्य अतिथि राज्याध्यपक संघ के सरंक्षक श्री मुरलीधर पाटीदार थे किन्तु उनके पिता जी के स्वर्गवास होने के कारण वे नही आ पाएंगे पर अन्य अतिथि इस प्रकार होंगे , श्री उदयप्रताप सिंह , सांसद होशंगाबाद नरसिंहपुर क्षेत्र, जालम सिंह पटेल, संजय शर्मा , कैलाश जाटव स्थानीय विधायक, कलेक्टर महोदय, CEO महोदय, और DEO, नरसिंहपुर आदि & श्री जगदीश यादव प्रदेश अध्यक्ष RAS, दर्शन सिंह चौधरी, आदि राज्य अद्यापक के सदस्य मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील अजीत जाट , जिलाध्यक्ष RAS , नगेन्द्र त्रिपाठी, अखिलेश सोनी , दौलत पटेल, प्रदेश सदस्य, सियाराम पटेल मीडिया प्रभारी आदि ने की हँ।