नई दिल्ली। हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के नाम पर कुछ लोग अराजकता पर उतर आए हैं। इस तरह प्रदेशभर से कई स्कूलों को आग हवाले करने की खबरें आ रही हैं।
वहीं जिंद के रेलवे स्टेशन कोे आग के हवाले कर दिया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे यहां वहां भटकने को मजबूर हैं। सौ से ज्यादा ट्रेनें रद्द की गई हैं और कुल मिलाकर एक लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
सड़क और रेल मार्ग बाधित
सड़क और रेल मार्ग पूरी तरह प्रभावित हुआ है। आज सुबह प्रदेशभर में आंदोलनकारी सड़कों पर उतर आए और जाम लगा दिए। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में यात्री फंसे हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
जाट आंदोलन का असर दिल्ली तक पहुंच गया है। आंदोलनकारियों ने हरियाणा में मूनक नहर का गेट जबरन बंद कर दिया।