OMG: लड़के के साथ 11 साल तक होता रहा गैंगरेप

नई दिल्‍ली। रेप की खबरें आपने खूब सुनी होंगी। लड़कियों के साथ रेप की खबरें अक्‍सर सुर्खियां बनती हैं। लेकिन एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक लड़के के साथ 11 साल तक रेप हुआ। इस रेप पीड़ित लड़के ने फेसबुक पर अपनी कहानी लिखकर अपना दर्द बयान किया है। उसने अपनी पोस्ट में बताया है कि कैसे सात साल की उम्र से लेकर 18 साल तक उसके साथ बलात्कार हुआ।

रेप करने वाला चाचा निकला
इस लड़के ने बताया कि उसके साथ ऐसी दरिंदगी करने वाला और कोई नहीं बल्कि उसका चाचा था। जिसने सात साल की उम्र के इस लड़के के साथ पहली बार रेप किया। फिर यहां से शुरू हुआ हैवानियत का वो सिलसिला जो पूरे 11 साल तक जारी रहा। लड़के ने फेसबुक पेज ‘humans of bombay ‘ पर लिखा है कि कैसे 11 सालों तक घुट-घुटकर दर्द को बर्दाश्त करके उसका आत्म विश्वास खोता जा रहा था। 12 की उम्र होते होते इस दरिंदगी में उसके चाचा के दोस्त भी शामिल हो गए। लड़के ने आगे लिखा कि बहुत खून निकलता था दर्द भी होता था लेकिन वो चुप रहता था।

मां ने कहा मैं नहीं जानती थी कि लड़कों के साथ भी ऐसा होता है
धीरे-धीरे वक्‍त बीतता गया फिर वह 17-18 साल का हो गया। और उसे समझ आने लगा कि ये नार्मल नहीं है। तब उसने 11 साल बाद पहली बार इसका विरोध किया और अपने चाचा को लात मारकर ‘नहीं’ कहा। इसके बाद उसने अपनी मां को सारी बातें बताई। ये सब सुनकर मां के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई उनको यकीन नहीं हुआ। मां ने कहा कि मैं नहीं जानती थी कि लड़कों के साथ भी ऐसा होता है।

कानून सिर्फ लड़कियों के लिए, लड़कों के लिए नहीं
पीड़ित लड़के का कहना है कि मैंने यह बात बचपन में अपने दोस्‍त को बताई लेकिन उसने इसे मजाक में लिया और मेरा मजाक उड़ाने लगा। उसे काफी बेइज्‍जती झेलनी पड़ी। उसे ऐसा लगने लगा कि वो नार्मल नहीं है। उसे लगा कि वह ‘गे’ है। कानून का सहारा लेने की कोशिश की तो पता लगा कि लड़कों के चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज के लिए कोई कानून ही नहीं है। उसका कहना है कि क्‍या सिर्फ कानून लड़कियों के लिए होता है लड़कों के लिए नहीं। उसने ये सोचकर संतोष कर लिया कि जब कोई केस ही नहीं बनता तो कैसी सजा। अब यह शख्स दूसरे बच्चों की मदद करता है ताकि वह ऐसी दरिंदगी का शिकार न हो सके।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!