
यह बात बुधवार को पत्रकारों से चर्चा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव ने कही। उन्होंने कहा कि शर्मा जब जेल से रिहा हुए थे, तब उन्होंने कहा था कि उन्होंने अभी तक मुंह नहीं खोला है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार चौहान खुद उनके भाजपा में प्रवेश की भूमिका बना रहे हैं। एक सवाल के जवाब में यादव ने कहा कि शौर्य यात्रा के नाम पर सांप्रदायिकता फैलाई जा रही है। बाग, बनावर में घटनाएं हो चुकी हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी आग भड़क रही है।
भाजपा सरकार प्रदेश में विकास नहीं करना चाहती है। वह अपने पुराने एजेंडे पर लौट आई है और वोटों का ध्रुवीकरण सांप्रदायिकता से कर रही है। सिंहस्थ मेल से जुड़े सवाल पर यादव बोले- अभी तक इसकी तैयारियां ठीक से नहीं हो पाई है। निर्माण के नाम पर अफसर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। अभी तक शिप्रा साफ नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री की सिंगापुर यात्रा के बारे में कहा कि ऐसे दौरे सिर्फ मौज के लिए होते हैं। पहले भी कई बार विदेशी दौरे हुए लेकिन प्रदेश में कोई बड़ा निवेश नहीं हुआ। यादव ने शाम को स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उनसे शहर अध्यक्ष प्रमोद टंडन, अर्चना जायसवाल, नरेंद्र सलूजा, राजेश चौकसे सहित कई नेताओं ने चर्चा की।