नेट निरपेक्षता पर टिप्पणी के लिए लास्ट डेट बढ़ी

Updesh Awasthee
नयी दिल्ली। डाटा उपयोग के लिए अलग-अलग मूल्य निर्धारण के उद्देश्य से दूरसंचार नियामक ट्राई द्वारा जारी मशविरा पत्र पर उसे 18 लाख से अधिक टिप्पणियां मिली है और जनवरी के अंत तक नियामक इस पर आदेश जारी करेगा।

ट्राई ने इस संबंध में टिप्पणी या राय देने की आखिरी तिथि सात जनवरी तक बढा दी है जिससे इस पर और अधिक कमेंट मिलने की संभावना है। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की भारत में फ्री बेसिक की पेशकश का भविष्य इन टिप्पणियों के आधार पर ट्राई के आने वाले आदेश पर निर्भर करेगा। फेसबुक द्वारा फ्री बेसिक के पक्ष में जोर शोर से विज्ञापन शुरू किये जाने एवं मिस्ड कॉल एवं टेंपलेट्स के जरिये इसका समर्थन जुटाने के तहत ट्राई के पास अब तक 5.40 लाख से अधिक टिप्पणियां आ चुकी है। ट्राई इन सभी लोगों को इस संबंध में जारी प्रश्नवाली भेजकर पूरा जबाव मांगेगा ।

ट्राई के अध्यक्ष आर. एस. शर्मा के अनुसार फोन के जरिये करीब नौ लाख टिप्पणियां मिली है। उन्होंने कहा कि 3.8 लाख से अधिक टिप्पणियां नेट निरपेक्षता के पक्ष में मिली है लेकिन उन लोगों को प्रश्नावली भेजकर जबाव नहीं मांगा जायेगा क्योंकि उनका जवाब प्रश्नावली से मिलता जुलता है।

हालांकि फेसबुक की पेशकश का प्रबुद्ध लोगोंं और कुछ स्टार्टअप ने पुरजोर विरोध किया है। ऑनलाइन मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने नेट निरपेक्षता का समर्थन किया है लेकिन उसने फ्री बेसिक पर कोई टिप्पणी नहीं की है। ट्राई ने कहा कि इस महीने उसे करीब छह लाख टिप्पणियां मिली है जबकि नेट निरपेक्षता पर पहले जारी मशविरा पत्र पर 10 लाख से अधिक टिप्पणियां मिली थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!