माशिमं पर कर्मचारी मंच का प्रदर्शन

भोपाल। मध्प्रदेश कर्मचारी मंच ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल पर प्रदर्शन किया। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। जिसे लेकर शासन-प्रशासन से कई बार निराकरण को लेकर मांग कि गई। लेकिन शासन ने उनकी मागो पर अभी तक कोई कार्यवाही-आदेश पारित नही किया है। जिसे लेकर बोर्ड आंफिस मे धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होने कहा कि संगठन ने दैनिक वेतन भोगीयों के नियमितिकरण,अनुकम्पा नियुक्ति,कर्मचारी सेवा नियम 2013 अधिसूचना का लाभ के साथ साथ पी.एफ-पैशन लाभ प्रमुख मांगे है। जिसके लिए कर्मचारी लंम्बे समय से संर्घष कर रहे है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार जल्द मांगे न मानने कि दशा मे आगामी 24 जनवरी से क्रमिक आंदोलनों को किया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!