युवक ने रेप करने के लिए निगरानी बदमाश की मदद ली

Updesh Awasthee
भोपाल। नए शहर के गीतांजलि कॉम्पलेक्स में रहने वाली एक युवती का दो दिन पहले अपहरण करने के बाद एक निगरानी बदमाश के साथ मिलकर एक युवक ने बंधक बनाकर उससे दुष्कृत्य किया। पुलिस ने बदमाश व उसके साथी के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कृत्य और पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक गीतांजलि कॉम्पलेक्स में रहने वाली एक नवयुवती का शुक्रवार की शाम को अपहरण हो गया था। उसे आकाश नामक युवक ने निगरानी बदमाश भुजंग के साथ मिलकर एक कमरे में बंधक बनाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कृत्य किया। शनिवार की शाम को युवती उनके बंधन से मुक्त हुई। पुलिस ने युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया तो घटना की पुष्टि हुई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!