एक करोड़पति नाई जो है 67 कारों का मालिक

बेंगलुरु के रमेश बाबू पेशे से नाई हैं। लोगों के बाल काटते हैं। ये आम नाई नहीं है बल्कि रमेश बाबू करोड़पति हैं, 67 कारों के मालिक हैं जिनमें रोल्स रॉयस, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कारें शामिल हैं। 16 लाख की सुजुकी इंट्ररुडर की हाई एंड बाइक के भी मालिक हैं। पूरे बेंगलुरु में रमेश के अलावा कुछ ही लोग हैं जिनके पास 3.1 करोड़ की रोल्स रॉयस कार है।

43 साल के रमेश बाबू साधारण नाई थे। 7 साल की उम्र में पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद मां ने घरों में खाना बनाने का काम शुरू किया। रमेश के पिता चेन्नास्वामी स्टेडियम के पास नाई की दुकान चलाते थे।

घर चलाने में मां की मदद के लिए मिडिल स्कूल के दौरान रमेश ने अखबार और दूध बेचने का काम शुरू किया। 12वीं में असफल होने के बाद उन्होंने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट से इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा किया। 1989 में उन्होंने पिता की दुकान वापस लेकर नए सिरे से काम शुरू किया। दुकान को आधुनिक उपकरणों से सजाया और लोगों को अपनी दुकान की तरफ आकर्षित किया। धीरे-धीरे उन्होंने किराए पर कार देना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने रमेश टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी की शुरुआत की।

आज उनके पास 256 कारें हैं जिनमें 9 मर्सिडीज, 6 बीएमडब्ल्यू, एक जगुआर, 3 ऑडी कारें हैं। रॉल्स रॉयस जैसी महंगी कारें चलाकर लोगों से एक दिन का किराया 50000 रुपए तक वसूलते हैं। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपना पुश्तैनी काम नहीं छोड़ा है। आज भी पिता के सैलून इनर स्पेस को चलाते हैं जिसमें वह हर दिन 2 घंटे ग्राहकों के बाल काटते हैं।

आज रमेश के क्लाइंट अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक हैं। उनके क्लाइंट्स बाल कटाने के लिए कोलकाता और मुंबई से आते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!