लंदन। एक ब्रिटिश महिला ने अपनी दर्दनाक आपबीती सुनाई जिसे सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। इस ब्रिटिश महिला को एक दिन में करीब 110 लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।
एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार महिला का नाम मेगान स्टीवंस (काल्पनिक) है। मेगान जब 14 साल की थी तो वह एक लडके के प्रेम जाल में फंसकर ग्रीस से यूयान पहुंच गई थी। मेगान जब 14 साल की थी तो छुटि्टयों के लिए ग्रीस गई थी। ग्रीस में उसकी मुलाकात जैक नाम के एक लडके से हुई। उस लडके के प्रेम जाल में फंसकर मेगान उसके साथ ग्रीस से यूनान चली गई। वहां उस लडके ने उसे वेश्यावृति के धंधे में धकेल दिया। जैक ने मेगान को यूनान के एक बडे वेश्यावृति केन्द्र में बेच दिया।
मेगान का कहना है कि जब वह वहां पहुंची तो उसेे कुछ शक हुआ। वहां उसे एक ऎसे कमरे में बंद कर दिया गया, जिसमें खिडकी नहीं थी। वहां सिर्फ एक छोटा सा बेड था और वीडियो कैमरा लगा हुआ था। इसके बाद एक व्यक्ति उस कमरे में आया और उसने मेगान के साथ रेप किया। रेप करने के बाद उस व्यक्ति ने मेगान को 50 यूरो दिए और वहां से चलता बना।
इस घटना से मेगान काफी टूट गई थी। इसके बाद वहां मेगान को एक ही दिन में कम से कम आठ अजनबियों के साथ शरीरिक संबंध बनाने पडते थे। वह यह सब उस लडके के लिए कर रही थी जिसे वह प्यार करती थी। इस दौरान मेगान को कहीं और बेच दिया गया, जहां उसे एक ही दिन में 110 लोगों तक से संबंध बनाने पडे। इसके कारण मेगान गंभीर रूप से बीमार हो गई। वह तीन माह तक हॉस्पिटल में भर्ती रही।
मेगान ने अस्पताल के कर्मचारियों को आपबीती बताई। अस्पताल कर्मचारियों ने मेगान की बात उसकी मां से कराई। तब मेगान की मां को यह भी पता नहीं था कि उसकी बेटी जिंदा भी है या नहीं। तब तक मेगान 21 वर्ष की हो चुकी थी। इसके बाद वह वापस ब्रिटेन पहुंची। अब मेगान अपनी किताब लिख रही हैं। इस किताब को हार्पर प्रकाशन ने छापा है, और ये किताब 29 जनवरी से आम लोगों के बीच पहुंच जाएगी।