भोपाल के होटल में 10 दिन तक होता रहा 10वीं की छात्रा का रेप

Updesh Awasthee
भोपाल। मिसरोद इलाके से गायब हुई दसवीं की एक छात्रा को पुलिस ने सोमवार रात एमपी नगर के एक होटल से छुड़ा लिया। पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ अपहरण कर ज्यादती का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जोन-एएसपी जोन-2 राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक कक्षा दसवीं की 15 वर्षीय छात्रा 3 जनवरी को अचानक घर से गायब हो गई थी। मिसरोद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। पुलिस को सोमवार रात छात्रा के एमपी नगर स्थित एक होटल में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर छात्रा को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, पासको और ज्यादती का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान इंद्रपुरी निवासी हर्ष चौहान (24) के रूप में हुई है। वह एक पब का मैनेजर बताया जाता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!