महिला IPS: विधायक को जेल में ठूंस दिया था, CM ने स्कूल प्राचार्या बना जलील किया

चंडीगढ। हरियाणा की आईपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा को 6 वर्ष पुराने मामले की कीमत अब चुकानी पड़ रही है। राज्य सरकार ने उन्हें राई के स्पोर्ट्स स्कूल का प्राचार्या बनाने का निर्णय लिया है। सूत्रों के जरिए सूचना मिली है कि राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भारती को इस स्कूल की प्राचार्या नियुक्त किए जाने का प्रपोजल पास किया है। किसी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर पहली बार किसी आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति हो रही है। 

सूत्रों का मानना है कि अंबाना कैंटोनमेंट के तत्कालीन विधायक अनिल विज को जेल भेजने की खामियाजा भारती को अब भुगतना पड़ रहा है। यह मामला 2009 का है जब विज में एक प्रदर्शन का नेतृत्व किया था और सडक़ पर जाम लगा दिया था। उस समय सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस के नाते भारती ने विज को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। विज का पिछले दिनों एक और महिला आईपीएस अधिकारी संगीता कालिया के साथ भी विवाद हुआ था, जिसके बाद फतेहाबाद से उनका भी स्थानान्तरण कर दिया गया था।

भारती अरोड़ा गुडग़ांव की जॉइंट कमिश्नर थी। दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क के साथ उनका काफी विवाद हुआ था। उन्होंने विर्क पर उत्पीडऩ, मानसिक रूप से प्रताडित करने और हाई प्रोफाइल रेप केस में दखल देनें का आरोप लगाया था। इसके बाद 12 अक्टूबर को उनका स्थानान्तरण कर दिया गया। भारती की पोस्टिंग पंचकुला के पुलिस हेडक्वार्टर्स में बतौर डिप्टी इंसपेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कर दी गई थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!