
भारतीय जनता पार्टी के नेता गौर ने कहा कि वह यादव हैं, मगर यादव नहीं लिखते। यह उनका टॉप सीक्रेट है, जो आज बता रहे हैं। अगर यादव लिखते होते तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन पाते। पार्टी शायद चुनाव में टिकट तक नहीं देती। उन्होंने यह यह बात तब कही, जब एक पदाधिकारी ने उन्हें गौर के स्थान पर यादव उपनाम से संबोधित करने की इच्छा जताई।
भारतीय जनता पार्टी के नेता गौर ने कहा कि वह यादव हैं, मगर यादव नहीं लिखते। यह उनका टॉप सीक्रेट है, जो आज बता रहे हैं।
गौर ने आगे कहा कि अगर यादव समाज के लोग गीता का ज्ञान ले लें तो देश में राज करेंगे। इस मौके पर विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय भी हुआ। इस समारोह में उत्तर प्रदेश और बिहार के यादव समाज के लोग भी मौजूद थे।