शहडोल के स्कूल में आसाराम की पूजा, शिक्षक सस्पेंड

Updesh Awasthee
शहडोल। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में शिक्षक आर एस परिहार ने सोमवार को छात्राओं को स्कूल में आसाराम के फोटो की पूजा करने के लिए मजबूर किया था. शिक्षक के दबाव में पूजा करने वाली छात्राओं ने इसकी शिकायत अन्य शिक्षकों को कर दी.

छात्राओं और शिक्षकों ने आर एस परिहार की इस करतूत की जानकारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुधांशु वर्मा की थी. जिन्होंने कमिश्नर डीपी अहिरवार को निलंबन का प्रस्ताव भेजा था. उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक को तुरंत निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!