सतना। डकैतों ने श्रद्धालुओं से भरी बस को निशाना बनाते हुए लूट लिया। छह हथियारबंद डकैतों ने बस के टायर में गोली मारकर इस वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक, नयागांव थाना क्षेत्र के बगदरा घाटी में डकैतों ने चित्रकूट से रीवा जा रही बस को टायर में गोली मारकर रोक दिया। इसके बाद छह हथियारबंद डकैतों ने यात्रियों और कंडक्टर के साथ लूटपाट शुरू कर दी। यात्रियों के विरोध करने पर डकैतों ने उनके साथ मारपीट भी की। डकैत ने यात्रियों से नकदी, जेवरात के अलावा मोबाइल व अन्य कीमती सामान भी लूट लिया। अमावस्या का मेला होने की वजह से चित्रकूट से रीवा लौट रही राजू ट्रैवल्स की इस बस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवार थे।