पुजारी ने मंदिर में किया था दुल्हन से रेप: जेल भेजने के आदेश

Updesh Awasthee
नवविवाहिता की बीमारी ठीक करने के बहाने उसका बलात्कार करने पर एक पुजारी और तांत्रिक को 25 साल बाद जेल हुई।

मामला महाराष्ट्र के मालेगांव का है। शादी होने के दो-तीन दिन बाद ही दुल्हन की तबीयत खराब हो गई। उसके घर वाले उसे एक शख्श के पास ले गए जो खुद को पुजारी बता रहा था और तंत्रविद्या जानने का दावा कर रहा था। तांत्रिक ने दुल्हन के शरीर से भूत प्रेत ठीक करने के बहाने उसके अपने कमरे में ले गया और उसका रेप किया। हैरानी की बात यह है जब दुल्हन का रेप हो रहा था तब उसके घर वाले कमरे के बाहर ही खड़े रहे।

बताया जा रहा कि दुल्हन के मां-बाप और उसका पति उसे एक तांत्रिक के पास ले गए जिसे लोग भगत कहकर बुलाते थे। दुल्हन के घर वालों ने तांत्रिक को बताया भूत-प्रेत की वजह से बार-बार उसकी तबीयत खराब हो रही है।

इसके बाद तांत्रिक ने भूत उतारने के बहाने अपने कमरे में ले गया और उसका बलात्कार किया। इस दौरान दुल्हन के परिजन दरवाजे के बाहर खड़े थे तो उन्हें चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। तांत्रिक जब कमरे से बाहर आया तो दुल्हन के चिल्लाने का कारण भूत का निकलना बताया।

इसके बाद तांत्रिक ने कहा कि अभी एक और भूत है जो मंदिर में निकलेगा। तांत्रिक ने फिर पास के मं‌‌दिर में उसे ले गया और लोगों को बाहर कर दिया दुल्हन का बलात्कार किया। आरोपी तांत्रिक के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने अपनी मां और पती से दो बार दुष्कर्म होने की बात बताई जिसके बाद घर वालों ने पुलिस में ‌शिकायत दी और फिर तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई हुई।

आरोपी तांत्रिक की उम्र अब 55 साल के करीब है, आज से करीब 25 साल पहले उसे नवविवाहिता से दुष्कर्म करने के जुर्म में स्‍थानीय अदालत ने सात साल की सजा सुनाई थी। इस सजा पर तांत्रिक एक महीने ही जेल में रहकर जमानत पर बाहर आ गया था और तब अभी तक जमानत पर ही घूम रहा था।

आरोपी तांत्रिक का नाम शांताराम जेंडे है जिसके‌ खिलाफ अब बांबे हाईकोर्ट ने जिला अदालत को आदेश दिया है कि आरोपी के खिलाफ जमानती वारंट जारी करके उसे अदालत के सामने बुलाया जाए और उसे बताया जाए कि वह अपनी सजा पूरी करे।

गौरतबल है कि पुजारी द्वारा सजा न पूरी करने पर पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका दी थी। वहीं पुजारी के वकील की ओर से भी सजा माफ करने की याचिका दी गई ‌थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!