नरोत्तम मिश्रा के विभाग में नैपकिन घोटाला

Updesh Awasthee
भोपाल। नरोत्तम मिश्रा के स्वास्थ्य विभाग में सेनेटरी नैपकिन घोटाला सामने आया है। अधिकारियों ने बाजार में मिलने वाली 27 रुपए वाली नैपकिन को 127 रुपयों में खरीद डाला। अब इस मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। सैनेटरी नैपकिन पैकेट के लिए लघु उद्योग निगम द्वारा 27 रुपए की दर निर्धारित है। खुले बाजार में भी इस दर पर यह पैकेट मिल रहे हैं। इसके बाद भी कई सीएमएचओ ने कोटेशन के आधार पर खरीदी की और वह भी मनमानी दरों पर। 

सूत्रों का कहना है कि पावर लूम कंपनी ने कई जिलों में 127 रुपए प्रति पैकेट की दर पर खरीदी की। यह जानकारी जब बाहर आई तो अधिकारियों ने पहले तो इस पर पर्दा डालने का प्रयास किया, लेकिन अब मामला गले की हड्डी बन गया है, जिसकी वजह से एक आदेश जारी किया गया कि सभी संयुक्त संचालक इस मामले में जांच करा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। 

राजधानी में भी संयुक्त संचालक ने तीन सदस्यीय जांच दल का गठन कर संभाग के सभी जिलों में हुई खरीदी की जांच करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में सीएमएचओ ने खरीदी नियमों की अनदेखी भी की। कहीं तो निविदाएं भी जारी नहीं हुई और कोटेशन के आधार पर करोड़ों रुपए की खरीदी कर ली गई। सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद उजागर होगी और इसमें दस करोड़ से अधिक के घोटाले का पर्दाफाश हो सकता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!