शिमला। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को अदालत में पेश होने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के विरोध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस राज्य इकाई के कार्यकर्ताओं ने आज प्रधानमंत्री का पुतला जलाया और इसी दौरान पुतले में विस्फोट होने से कई कार्यकर्ता घायल हो गए।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में निचली अदालत में पेश होने का फैसला सुनाया है इसके विरोध में राज्य इकाई के कार्यकर्ता मोदी का पुतला जलाने के लिए उपायुक्त कार्यालय के सामने एकत्र हुए। जैसे ही इन लोगों ने प्रधानमंत्री के पुतले पर पेट्रोल छिड़का वैसे ही इसमें विस्फोट हो गया जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज अधिकारी सहित कई लोग झुलस गए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य के अनेक जगहों पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया और पार्टी नेताओं के खिलाफ इस मामले को वापस लेने की मांग वाले नारे लगाए।