भोपाल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह के आईएसआईएस के आतंकवादी साजिद से पुराने रिश्ते हैं। दिग्विजय सिंह ने बाटला हाउस कांड में शाजिद को बचाने की हर संभव कोशिश की और बाद में फरार होने का मौका दिलवाया। यह आरोप भाजपा के फायरब्रांड नेता विनय कटियान ने लगाया है। वो फैजाबाद में मीडिया से बात कर रहे थे।
विनय कटियार ने कहा कि आतंकी संगठन आइएस की ओर से इराक व सीरिया में लडऩे गए आजमगढ़ के मोहम्मद साजिद के कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से रिश्ते थे। उन्होंने कहा कि साजिद बटाला हाउस कांड का आरोपी था जबकि कांग्रेस नेता शुरू से ही आतंकी साजिद को बचाने में लगे हुए थे और दिग्विजय सिंह ने आजमगढ़ जाकर यह एलान भी किया था कि वह किसी भी सूरत में साजिद को जेल नहीं जाने देंगे। इससे साबित होता है कि सिंह के साथ-साथ कांग्रेस के अन्य नेताओं से साजिद के नजदीकी रिश्ते थे।
विनय कटियार ने कहा कि बटाला हाउस मामले को सीधे तत्कालीन गृहमंत्री शिवराज पाटिल संभाल रहे थे और पाटिल ने ही साजिद को देश से भागने का मौका दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि वह आइएस में शामिल हो गया जबकि भाजपा शुरू से ही ऐसे आतंकियों के साथ सख्ती से निपटने की बात कहती रही है।