मुंबई। रेप और गैंगरेप अब इस शहर में आम होता जा रहा है। एक 15 वर्षीय युवती को 4 लड़कों ने किडनेप किया, गैंगरेप किया, वीडियो बनाया और वाट्सएप पर डाल दिया। 8 नवम्बर की रात हुई इस वारदात का वीडियो पूरी मुंबई में वायरल हुआ और 26 नवम्बर को पीड़िता की चाची के वाट्सएप तक जा पहुंचा। तब कहीं जाकर मामले से पर्दा उठा।
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी 15 वर्षीय पीड़िता का दोस्त था और पडोस में रहता था। 8 नवम्बर की शाम उसने फोन करके लडकी को बुलाया। लडकी के पहुंचने पर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद चारों आरोपियों ने लडकी के साथ बारी-बारी से रेप किया। लडकी दर्द से चिल्लाती रही, लेकिन दरिंदों को दिल नहीं पसीजा। आरोपियों ने रातभर लडकी को वहीं पर रखा। इस दौरान आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया और सुबह होने पर लडकी को वहीं छोडकर फरार हो गए।
बदनामी के डर से लडकी चुप रही लेकिन एक आरोपी ने वीडियो व्हाट्स एप्प पर डाल दिया। धीरे-धीरे अश्लील वीडियो वायरल हो गया। बुधवार के दिन चाची ने जब एक ग्रुप में व्हाट्स एप्प पर भतीजी का वीडियो देखा तो होश उड गए। उसने लडकी से इस बारे में पूछा तो उसनी आपबीती बयां की। इसके बाद थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।