सपरिवार धान काटने खेत में पहुंचे कलेक्टर

बीजापुर। कलेक्टर यशवंत कुमार शनिवार को अपने परिवार सहित गांव जैतालूर के एक खेत में उतरे और हंसिया लेकर धान कटाने लगे। जिलाधीश की पत्नी भी खुद को धान काटने से रोक न सकीं और हाथ में हंसिया लेकर ग्रामवासियों के धान काटने के तरीके देखकर उनका अनुकरण करने लगीं।  बड़ी सफाई से धान काटकर उन्होंने अपना शौक पूरा किया। इस दौरान साथ में उनके दोनों बच्चे भी थे। दरअसल कलेक्टर अपने बच्चों को दिखाना चाहते थे कि खेत कैसे होते हैं और खेती किस तरह की जाती है। 

जिला प्रशासन ने सूखे के कारण धान की फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर स्वयं धान की फसल काटकर धान की मिजाई की, तौल करवाया और उसका मूल्यांकन किया। इस अवसर पर तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और सरपंच धनेश्वरी बागड़े भी उपस्थित थीं। 
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!