मंगल ने राशि बदली, पढ़िए आप कितना प्रभावित होंगे इससे

Updesh Awasthee
मंगल ग्रह 3 नवंबर 2015 को सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर अपने मित्र ग्रह सूर्य की राशि सिंह से निकलकर शत्रु की राशि कन्या में प्रवेश कर चुका है। मंगल ग्रह, कन्या राशि में 24 दिसंबर 2015 तक रहेगा। फिलहाल, मंगल पहले से ही कन्या राशि में बैठे राहु से युति करके अशुभ योग का निर्माण करेगा। मंगल का यह राशि परिवर्तन किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं माना जा सकता। मंगल के इस गोचर का आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव-

1. मेष (Aries): 
मेष राशिवालों के लिए यह समय ठीक नहीं है। कार्यों में रुकावट आएगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दुर्घटना के योग हैं। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

2. वृषभ (Tauras): 
इस राशिवालों को प्रतियोगिता परीक्षा में लाभ मिलेगा। बुद्धिबल से धनार्जन होगा। व्यवसाय में नए अवसर आएंगे। शत्रु परास्त होंगे। बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

3. मिथुन (Gemini): 
मिथुन राशिवालों के लिए भी यह समय लाभदायी है। शत्रुओं पर जीत मिलेगी। व्यापर में लाभ की संभावना बनेगी। हालांकि माता के लिए समय थोड़ा कष्टकारक हो सकता है।

4. कर्क (Cancer): 
इस समय कर्क राशिवालों का भाई-बहन से मनमुटाव होगा। वाणी पर संयम रखें। संतान पर धन खर्च होगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा लेकिन नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगी।

5. सिंह (Leo): 
मंगल के कन्या राशि में गोचर से सिंह राशिवालों की भाग्य वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी सफलता मिलेगी। हर लिहाज से समय शुभ है।

6. कन्या (Virgo): 
चूंकि मंगल, कन्या राशि में ही आया है इसलिए आपकी नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी। स्वभाव में उग्रता, जिद्द और झगड़े की संभावना बढ़ेगी। माता-पिता के सुख में कमी आएगी।

7. तुला (Libra): 
तुला राशिवालों का इस दौरान जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। अपनी उग्रता, वाणी, और जिद्द पर नियंत्रण रखें। अत्यधिक हानि उठानी पड़ सकती है।

8. वृश्चिक (Scorpio): 
मंगल का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशिवालों के लिए लाभदायक है। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि के साथ कर्ज से मुक्ति मिलेगी। काम में मन लगेगा। एक से अधिक आय के स्रोत बनेंगे।

9. धनु (Sagittarius): 
धनु राशिवालों के लिए इस समय राजनीतिक क्षेत्र में अच्छी स्थिति बनेगी। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिलेगा। प्रॉपर्टी में सफलता के योग हैं। परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

10. मकर (Capricorn): 
इस दौरान मकर राशिवालों को सामाजिक पक्ष से सम्मान और फायदा मिलेगा। भाई-बहन व माता-पिता से अनबन होगी। मित्रों से विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी। शत्रु कष्ट देंगे।

11. कुंभ (Aquarius): 
मंगल का कन्या राशि में गोचर कुंभ राशिवालों के लिए हर क्षेत्र में नुकसान के योग लेकर आया है। अत्यधिक हानि उठानी पड़ेगी। मनमुटाव या झगड़ा होने के योग हैं। कार्य व्यापर में हानि होगी।

12. मीन (Pisces): 
मीन राशिवालों के लिए स्थिति सुखद है। राजनीति, समाज, कार्य, व्यापार व धन के मामलों में बड़ी सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। पिता से सहयोग मिलेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!