भोपाल। राजधानी समेत प्रदेश के नर्सिंग होम्स, क्लीनिक और सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल्स की ओपीडी 16 नवंबर को दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर मप्र नर्सिंग होम एसोसिएशन और यूनाइटेड डॉक्टर्स फाेरम ने देशव्यापी हड़ताल का फैसला किया है। डॉक्टर्स पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत फार्म-एफ ऑनलाइन भरना जरूरी किए जाने का विरोध कर रहे हैं। हालांकि इमरजेंसी में मरीजों का इलाज किया जाएगा। हड़ताल के कारण भोपाल के 250 नर्सिंग होम और दो हजार डॉक्टर्स की क्लीनिकल प्रैक्टिस प्रभावित होगी। आईएमए ग्रेटर भोपाल के अध्यक्ष डॉ. संजय गुप्ता ने बंद की पुष्टि की।
प्राइवेट अस्पताल संचालकों की हड़ताल का ऐलान
November 10, 2015
| भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
