सामान्य ज्ञान 3

भोपाल समाचार के नियमित पाठको के लिये। साप्ताह मे एक दिन सामान्य ज्ञान की संक्षिप्त जानकारी प्रकाशित की जा रही है,पाठकगण अपनी रुचि,अभिरुचि,प्रतिक्रिया एवं और क्या सुधार की आवश्यकता है। अपनी राय भोपाल समाचार डाॅट काॅम पर प्रेषित कर सकते है। 

  • मुहम्मद बिन कासिम- के नेतृत्व में अरबो ने भारत पर पहला सफल आक्रमण किया। अरबो ने सिन्ध पर 712 ई0 में विजयी पायी।
  • अरब आक्रमण के समय सिन्ध पर दाहिर का शासन था।
  • अलप्तगीन-नामक एक तुर्क सरदार गजनी सामा्रज्य का संस्थापक था।
  • अलप्तगीन का गुलाम तथा दामाद सुबुक्तगीन था।
  • महमूद गजनी सुबुक्तगीन का पुत्र था।
  • अपने पिता के काल मे गजनी खुरासान का शासक था।
  • महमूद गजनी 27 बर्ष की अवस्था में 997 ई0में गददी पर बैठा।
  • बगदाद का खलीफा अल आदिर बिल्लाह ने महमूद गजनी के पद को मान्यता प्रदान करते हुये उसे यमीन-उद-दौला तथा यमीन-ऊल-मिल्लाह की उपाधि दी।
  • महमूद गजनी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किया।
  • महमूद गजनी ने भारत पर पहला आक्रमण 1001 ई0 मे किया था। यह आक्रमण शाही राजा जयपाल के विरुद्ध था इसमें जयपाल की पराजय हुई थी।
  • महमूद गजनी का 1008ई0 में नगरकोट के विरुद्ध हमले को मूर्तिवाद के विरुद्ध पहली  महत्वपूर्ण जीत बतायी जाती है।
  • महमूद गजनी ने थानेसर के चक्रस्वामिन की कास्य निर्मित आदमकद प्रतिमा को गजनी भेजकर रंगभूमि में रखवाया ।
  • कलचूरि वंश का संस्थापक कोक्कल था। इसकी राजधानी त्रिपुरी थी।
  • सिसोदिया वंश के शासक अपने को सुर्यवंशी कहते थे।
  • सिसोदिया वंश के शासक मेवाड पर शासन करते थे।
  • मेवाड की राजधानी चितोड थी।
  • अपनी विजय के उपलक्ष्य में विजयस्तम्भ का निर्माण राणा कुम्भा ने चितोड मे करवाया।
  • खतोली का युद्ध 1518ई0 में राणा साँगा एवं इब्राहिम लोदी के बीच हुआ।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !