ब्राह्मण विरोधी हैं शिवराज

भोपाल। मप्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगा है। आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसी भी मामले में यदि आरोपी ब्राह्मण हो तो शिवराज का कानून तेजी से काम करता है, लेकिन यदि आरोपी दूसरे कुछ समाज विशेष से हो तो कानून कंफ्यूज हो जाता है।

उन्होंने कहा कि व्यापमं मामले में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा और सुधीर शर्मा को इस तरह गिरफ्तार किया गया जैसे सारा कुछ इन्ही का किया धरा है। जबकि दूसरे समाज के आरोपियों को फरार रहने का अवसर प्रदान कराए गए। कुछ तो आज तक फरार हैं और सुप्रीम कोर्ट से जमानत की कोशिश कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि विधानसभा की नियुक्तियों में जिन्हें आरोपी बनाया गया है, उनमें 18 में से 17 ब्राह्मण समुदाय के लोग हैं।

दिग्विजय सिंह के इस आरोप का जवाब देने के लिए परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह सामने आए। उन्होंने कहा कि 'ब्राह्मण की बात करने वाले (दिग्विजय) ने श्यामाचरण शुक्ल को मुख्यमंत्री बनने से रोका था।

सरकार के इस प्रतिउत्तर के बाद यह बहस और तेज हो गई है। सवाल यह है कि शिवराज पर लगे ब्राह्मण विरोधी होने के आरोप का खंडन करने काई ब्राह्मण मंत्री सामने क्यों नहीं आया। भाजपा में शामिल ब्राह्मण दिग्गज भी इस मामले में चुप हैं अत: समर्थन में हैं।

दूसरी महत्वपूर्ण बात यह कि दिग्विजय सिंह ने किसी ब्राह्मण नेता के साथ क्या किया, यह बहस का विषय ही नहीं है। विषय तो यह है कि शिवराज ने ब्राह्मण नेताओं के साथ क्या क्या ऐसा किया जो उन्हें ब्राह्मण विरोधी कहा जा रहा है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!