भोपाल। अब तो किसानों की आत्महत्या के मामले में भी मप्र नंबर 1 बनने जा रहा है। राजधानी में बर्बाद किसान ने राहत नहीं मिली तो फांसी लगा ली। उसकी लाश घर से करीब एक किमी दूर पेड़ पर लटकी मिली।
ग्राम केकड़िया, रातीबड़ निवासी नान सिंह भिलाला (75) के छोटे बेटे नाझरिया ने बताया कि हमारी पांच एकड़ जमीन पर लगी सोयाबीन की फसल खराब हो गई थी। इसे लेकर पिताजी तनाव में थे और घर में विवाद भी होने लगा था। वे शुक्रवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद घर से निकल गए। काफी देर तक नहीं लौटने पर उनकी आसपास तलाश की, तो शनिवार सुबह पेड़ पर उनका शव लटका मिला।