भोपाल। बंजारा पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले फ्लाईओवर की दीवार आधीरात को करीब 1 बजे अचानक आ गिरी। जिससे नीचे सो रहे कई लोग जख्मी हो गए। खबर मिली है कि 1 व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं।
जिस समय दीवार गिरी, पटरी पर कई लोग सो रहे थे। घटना सोमवार मंगलवार की मध्यरात 1 बजे की है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जिस फ़्लाई ओवर पर यह दुर्घटना हुई, वह दशकों पहले बना था।