ग्वालियर में ब्रेकअप के बाद चलती कार में गैंगरेप

Updesh Awasthee
ग्वालियर। लड़की के ब्रेकअप करने से गुस्साए युवक ने उसे लास्ट मीटिंग के लिए बुलाया और अपने दोस्तों के साथ चलती कार में गैंगरेप कर डाला।

जानकारी के अनुसार पीड़िता की शादी पिछले साल घर के पास ही रहने वाले एक युवक से तय हुई थी। हालांकि कि लड़के के बेरोजगार होने की वजह से, युवती ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया था।

इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे से मुलाकात करते रहे लेकिन कुछ दिनों पहले लड़की ने युवक से ब्रेकअप कर लिया। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि बुधवार रात को आरोपी ने उसे आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया था।

इस दौरान कार में दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद मुख्य आरोपी के कई दोस्त भी आ गए और उन्होंने युवती को बंधक बना लिया। फिर चलती कार में सभी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!