खबर का असर: भिंड कलेक्टर को हटाया गया

Updesh Awasthee
भोपाल। एक बार फिर भोपाल समाचार की खबर पीड़ितों के लिए राहतकारी रही। महिला किसान को झिड़कने वाले भिंड कलेक्टर मधुकर आग्नेय को हटा दिया गया है। यह खबर भोपाल समाचार डॉट कॉम ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस बीच किसी ने आॅडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर डाल दी। शिवराज केबीनेट के मंत्रियों ने इस मामले में सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर की और अंतत: कलेक्टर महोदय को हटा दिया गया।

जनसुनवाई के दौरान एक महिला किसान मदद की गुहार लिए कलेक्टर के सामने आई थी। इस पर कलेक्टर ने उसे झिड़कते हुए कहा कि 'जब बारिश हुई ही नहीं तो धान क्यों लगाई।' कलेक्टर के इस बर्ताव पर सबसे पहले लोकल मीडिया ने आपत्ति उठाई, फिर यह खबर भोपाल समाचार में प्रमुखता से प्रकाशित हुई। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और शुक्रवार सुबह देशभर की मीडिया में सुर्खियां बन गई।

इस बीच किसी ने कलेक्टर का आडियो भी सोशल मीडिया पर डाल दिया। शिवराज के मंत्रियों ने स्पष्ट रूप से इसका विरोध किया। परिवहन व आईटी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने तो यहां तक कहा कि जो कलेक्टर किसानों से संवेदनशील नहीं हो सकता, उसे कलेक्टर होने का अधिकार नहीं। अंतत: मधुकर अग्नेय को हटा दिया गया। 

ये है वो खबर जो वायरल हुई

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!