दिग्विजय ने भाजपा दिग्गजों से कहा: गलती मान लो, माफ कर दूंगा

भोपाल। 17 साल पुराने एक मानहानि के मामले में दिग्विजय सिंह ने भाजपा के दिग्गज नेताओं से कहा है कि वो सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार कर लें, मैं केस वापस ले लूंगा।

दिग्विजय से अनुसार उनके पास खुद सुंदरलाल पटवा का फोन आया था, जिसमें उन्होंने अपनी उम्र का हवाला देते हुए दिग्विजय से मानहानी का केस वापस लेने का अनुरोध किया। सुंदरलाल पटवा की उम्र इस समय 92 साल है।

दिग्विजय ने कहा कि, वो सुंदरलाल पटवा, उमा भारती और विक्रम वर्मा के खिलाफ मानहानी का केस वापस लेने को तैयार हैं, बशर्ते ये बीजेपी के ये नेता सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दें दे।

क्या है मामला
साल 1998 में विधानसभा चुनाव के दौरान पटवा और वर्मा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि दिग्विजय सिंह हवाला कांड के आरोपी बीआर जैन से मिले हुए हैं। इसको लेकर दिग्विजय ने भोपाल कोर्ट में दोनों नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था।

वहीं उमा भारती ने 2003 में विधानसभा चुनाव के दौरान आरोप लगाया था कि दिग्विजय सिंह ने 15 हजार करोड़ के घोटाला किया है। इस पर दिग्विजय ने भारती के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था। हालांकि, आज तक उमा भारती दिग्विजय के खिलाफ आरोपों को सिद्ध नहीं कर पाई हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!