भाजपा संगठन के मंडल चुनाव स्थगित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी श्री अजयप्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भर के मंडल चुनाव अस्थायी रूप से स्थगित कर दिए गए है।

उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित 1 हजार से अधिक पार्टी के वरिष्ठ नेतागण महती भूमिका निभा रहे है। सभी वरिष्ठ नेतागण मंडल चुनाव के निर्वाचन हेतु मुख्य पक्षकार की भूमिका अदा करते है इसलिए इनकी अनुपस्थिति के कारण प्रदेश के मंडल चुनाव स्थगित कर दिए गए है। श्री अजयप्रताप सिंह ने बताया कि मंडल चुनाव संभवतः नवंबर के प्रथम सप्ताह में नई तिथि के अनुसार कराए जायेंगे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!