नई दिल्ली। भाजपा सांसद विजय गोयल ने दिल्ली में पोस्टर लगाकर पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना महात्मा गांधी से की है। इस पोस्टर में उन्होंने मोदी को गांधी की तरह ही ‘साबरमती का संत' बताया है। विजय गोयल ने ये पोस्टर मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर लगवाया है। इसमें लिखा है, ‘दे दी दुनिया में पहचान नई, ऊंचा किया भाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल' और इस पोस्टर पर गांधी जी का फोटो भी लगा हुआ है। बता दें कि मोदी वैसे भी अपने विदेश दौरों को लेकर कई नेताओं के निशाने पर बने हुए हैं, ऐसे में उनका गांधी जी के साथ तुलना वाला ये पोस्टर उनकी मुश्किलें और बढ़ा सकता है। हालांकि विजय गोयल का कहना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। गोयल ने कहा कि मैंने जो दिखाया वो इस तरह कि जैसे गांधी जी ने देश के लिए इतना अच्छा काम किया, उसी तरह मोदी जी भी देश की सेवा कर रहें हैं। दोनों साबरमती के संत हैं, दोनों गुजरात से आते हैं, दोनों ने देश के लिए अच्छा काम किया।
मोदी को बताया साबरमति का संत: बवाल शुरू
personUpdesh Awasthee
10/02/2015 09:03:00 AM
share
Tags
Updesh Awasthee
I am a graduate in Commerce and Law, and a journalist based in Bhopal, the capital city of Madhya Pradesh, India. I have been working in journalism since 1994. Over the years, I have served with several prominent publications, including: Swadesh (Gwalior), Dainik Jagran (Jhansi), Raj Express (Bhopal), Pradesh Today (Bhopal); Since 2012, I have been working full-time in digital journalism. I am the founder member and editor of bhopalsamachar.com, which has established itself as one of the leading Hindi news portals in Madhya Pradesh, covering the latest news from Bhopal, Indore, Jabalpur, Gwalior, and across the state.
You Might Like
Show moreनेशनल
