त्यौहार के दिन भी मर गया किसान, पत्नी ने जहर गटक लिया

Updesh Awasthee
सतना। किसानों की मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कर्ज के बोझ से दबे एक किसान ने फांसी लगा ली, यह देख उसकी पत्नी ने भी जहर खा लिया। अब 2 मासूम बच्चे जिंदा बचे हैं। पता नहीं कैसे पलेंगे।

जानकारी के मुताबिक सतना जिले के सिंहपुर के धौरहरा गांव में रहने वाले 40 वर्षीय किसान जय नारायण बागरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जय नारायण के खुदकुशी की खबर सुनकर पत्नी ने भी जहर खा लिया। पत्नी को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

परिजनों के मुताबिक, जय नारायण ने चार एकड़ जमीन में सोयाबीन की फसल लगाई थी। फसल सही नहीं होने की वजह से जय नारायण कर्ज में डूब गया। किसान दंपति के तीन बच्चे हैं। 12 साल का लड़का सबसे बड़ा है, जबकि दो छोटी बेटियां है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!