बर्थडे गर्ल का 6 लड़कों ने किया गैंगरेप

गुड़गांव। 20 साल की एक लड़की को उसकी बर्थडे पर पार्टी देने के लिए दोस्त ने बुलाया और फिर 6 दोस्तों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया। पूरी वारदात के समय लड़की की एक सहेली भी मौजूद थी। उसने रोका तो लड़कों ने सहेली को बुरी तरह पीटा।

पीड़िता ने बताया कि वो दिल्ली में रहने वाले अपने एक दोस्त के साथ गुड़गांव अपना जन्मदिन मनाने गई थी। उसके साथ उसकी सहेली भी थी। लेकिन गेस्टहाउस में 5 लड़के पहले से मौजूद थे। पीड़िता का आरोप है कि उन सभी ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। यही नहीं आरोपियों ने पीड़ित और उसकी सहेली को जमकर पीटा भी। किसी तरह पीड़ित लड़की वहां से बच कर निकली और उसने पुलिस को खबर किया। बताया जा रहा है कि सभी 6 आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!