किसानों ने 3 घंटे तक घेरे रखा कलेक्ट्रोरेट

अशोकनगर। मौसम की मार से कराह रहे किसानों का दर्द जब कलेक्टर के कानों तक नहीं पहुंचा तो किसानों ने खुद कलेक्टर आफिस आकर घेराव कर डाला। भारतीय किसान संघ की लीडरशिप में एक जबर्दस्त प्रदर्शन दिखाई दिया।

प्रदर्शन में किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामभरोसे बसोनिया, प्रदेश मंत्री प्रकाश सिंह सहित प्रदेश और जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। सिसकते किसानों के आक्रोश से बचने के लिए यहां भारी संख्या में पुलिसबल बुला लिया गया था। करीब 3 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कलेक्टर किसानों के बीच आए और किसानों की बात सुनी। इसके बाद किसानों को फसल के सही सर्वे होने पर मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामभरोसे बसोनिया ने बताया कि जिन किसानों ने उड़द की फसल बोई थी, उनका 100 प्रतिशत नुकसान हो गया है। जिले के सभी इलाकों में किसान की स्थिति लगभग एक जैसी ही है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!