इंदौर। व्यापमं घोटाले में 20 महीने तक जेल में रहे श्री अरबिंदो इंस्टि्यूट ऑफ मेडिकल एंड साइंस (सेम्स) के डायरेक्टर डॉ. विनोद भंडारी शनिवार को जेल से छूट गए। इस दौरान उन्होंने 20 किलो वजन घटाया और साथ ही तय किया कि जिस कॉलेज के कारण वो जेल गए थे अब वहां कभी नहीं जाएंगे। अब वो देश भर में लाइफ स्टाइल डिसीस सेंटर खोलेंगे। अगले 6 महीने वो इसी प्रोजेक्ट पर काम करेंगे एवं इंदौर भी नहीं जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 20 साल की जिंदगी में बहुत कुछ किया परंतु जेल में बिताए 20 महीनों में बहुत कुछ सीखने को भी मिल गया।
- दो दिन से परिवार के साथ पूजा-पाठ में लगे हैं।
- 3 अक्टूबर शनिवार शाम करीब 4 बजे वे जेल से बाहर आए।
- इससे पूर्व बेटा व दोस्त फ्लाइट से ऑर्डर की कॉपी लेने पहुंच गए थे।
- डॉ. भंडारी इसके बाद और बेचैन हो गए।
- शनिवार सुबह भी समय से पहले ही उठ गए।
- बाहर निकलने के पूर्व साथी कैदियों से मिले।
- कुछ कैदियों को कपड़े और रुपए भी दिए।
- बाहर निकलते ही आंखें छलक आई थीं।