कुएं में मिला 190 किलो सोने चांदी से भरा बॉक्स

नरसिंहपुर। पुलिस अंतत: उस सोने चांदी के खजाने तक पहुंच ही गई जिसने उसकी नाक में दम कर रखा था। मामला करीब 1 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों की लूट का था जिसके लिए एक व्यक्ति का मर्डर भी किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है एवं लूटा गया खजाना भी वापस मिल गया है।

गाडरवारा एसडीओपी डॉ. नीरज चौरसिया ने बताया कि सागर के सराफा व्यापारी हिमांशू मिश्रा यहां सप्ताह में एक दिन के लिए ही आते थे। दुकान पर उनका कर्मचारी राजा कौरव रहता था। घटना की रात आरोपियों ने राजा कोवर की हत्या की और एक बॉक्स में पूरा सोना चांदी समेटकर फरार हो गए। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने लूटा बॉक्स एक कुएं में फेंक दिया था। घटना का खुलासा तब हुआ जब दूसरे दिन एक अन्य कर्मचारी दुकान पर पहुंचा।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। व्यापारियों ने बंद कर डाला था और पुलिस पर जबर्दस्त प्रेशर था। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!