SAGAR | बहनों ने फुसलाकर बुलाया, भाईयों ने किया गैंगरेप

Updesh Awasthee
सागर। जैसीनगर में 15 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में बहनों ने पीड़िता को फुसलाकर बुलाया, फिर 3 भाईयों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया। पीड़िता को इस दौरान इतना प्रताड़ित किया गया कि वो मरणासन्न हो गई। आरोपी उसे मृत समझ ठिकाने लगाने ही वाले थे कि राज खुल गया।

जैसीनगर थाना इलाके में 15 साल की एक लड़की बेहोशी की हालत को पप्पू और उसके दो साथियों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब सभी लोग गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव से बाहर गए हुए थे।

आरोप है कि पप्पू की दो बहनें पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ एक मकान में लेकर गईं। वहां पर पप्पू और उसके दो साथी पहले से ही मौजूद थे। पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि पप्पू सहित तीन लोगों ने उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। उसके बेहोश होने पर आरोपी ने उसे मृत समझ कर कहीं ठिकाने लगाने की प्लानिंग बनाने लगे।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान पीड़िता के मामा को उसके ठिकाने के बारे में जानकारी मिल गई। उन्होंने अन्य परिजनों के साथ मिलकर अपनी भांजी को आरोपी पप्पू के चंगुल से मुक्त कराया। पीड़िता को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से दस घंटे बाद उसे होश आया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!