मुरैना रेलवे ट्रेक पर मिली छात्र की लाश

Updesh Awasthee
मुरैना। शिकारपुर रेलवे ट्रेक पर एक स्कूल स्टूडेंट की डेडबॉडी मिली है। स्टूडेंट के पिता श्योपुर में संविदा शिक्षक हैं एवं मृतक अपने ताउजी के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना से पूर्व वह कोचिंग जाने के लिए निकला था।

दरअसल, ग्वालियर से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के ड्राइवर ने स्टेशन को सूचना दी कि एक युवक का शव दोनों ट्रेक्स के बीचों-बीच पड़ा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब मृतक की जेबों की तलाश की तो स्कूल का पहचान पत्र मिला, जिस पर उसका नाम-पता लिखा हुआ था। इसी आधार पर पुलिस ने अम्बाह थाने को सूचित कर परिजनों तक जानकारी भिजवाई।

परिजनों के अनुसार, अरुण ग्यारवीं का छात्र था। शुक्रवार सुबह वह अपने गांव पाए का पुरा से अम्बाह कोचिंग पढ़ने के लिए गया था। जब वह बारह बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

मृतक के एक साथी ने परिजनों को बताया कि, वह मुरैना जाने की कह कर गया है।  मृतक के पिता श्योपुर में शिक्षक हैं और वह गांव में ताऊ के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। मृतक छात्र अपने पिता की इकलौती संतान है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!