पॉलिटिकल स्टार बनने वाली है पोर्न स्टार

Updesh Awasthee
भोपाल। सनी लियोने के लिए भारत तो जैसे सबसे लकी देश साबित हो रहा है। सबसे पहले वॉलीवुड ने सनी लियोनी को अपनी गोद में बिठाया अब पॉलिटिक्स में भी सनी की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। कोई बड़ी बात नहीं कि शीघ्र ही ये पोर्न स्टार किसी पॉलिटिकल स्टार के रूप में पेश कर दी जाए। भारत के राजनैतिक दल कब क्या कर लें, कोई नहीं कह सकता।

टीवी पर दिखाए जाने वाले कंडोम्स के एक ऐड के लिए चर्चा में आई पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोनी ने अपने विरोधियों को जवाब दिया है। गुरुवार देर रात उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''अफसोस होता है जब सत्ता में बैठे लोग जरूरतमंदों की मदद करने की बजाए मेरे पर टाइम और अपनी एनर्जी बर्बाद करते हैं।'' बता दें कि दो दिन पहले सीपीआई के सीनियर लीडर अतुल अंजान ने कहा था कि सनी लियोनी के कंडोम्स वाले ऐड से रेप बढ़ेंगे। उनके बयान का बीजेपी और कांग्रेस के भी कुछ नेताओं ने सपोर्ट किया है। ऐड को बैन करने की मांग तेज हो गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!