जबलपुर। कांग्रेस महासचिव मोहन प्रकाश के खिलाफ हाईकोर्ट में तीसरी अवमानना याचिका दायर हो गई है। यह कदम जबलपुर निवासी समाजसेवी अनवर हुसैन ने उठाया है। इससे पूर्व अधिवक्ता अनिल सोनी व संजय सेठ ने पहली और डीके परोहा ने दूसरी अवमानना याचिका दायर की थी।
अवमानना याचिकाकर्ता का कहना है कि कांग्रेस महासचिव मोहन प्रकाश ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की छवि पूरे देश में धूमिल करने की कोशिश की है। एक अंग्रेजी दैनिक में उनका बयान प्रकाशित हुआ जिसमें कहा गया था कि मध्यप्रदेश शासन और एसआईटी/एसटीएफ के अलावा व्यापमं मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हाईकोर्ट की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

