मंडला के अध्यापकों ने उठाई संयुक्त मोर्चा की मांग

Updesh Awasthee
मंडला। गत दिवस रपटा घाट मण्डला में विभिन्न संगठनों के अध्यापक एकत्रित हुये जिसमें अध्यापकों के आंदोलन को लेकर चिंतन किया गया। सभी संगठनों के अध्यापकों ने एक स्वर आंदोलन को जारी रखने की बात की और इसके लिये प्रांत स्तर पर अध्यापक संयुक्त मोर्चा का गठन कर आंदोलन को और तेज करते हुये पूरी रणनीति के साथ सरकार के सामने अपनी बात प्रभावी ढ़ंग से रखने का निर्णय किया गया।

बैठक में डी.के.सिंगौर,रवीन्द्र चैरसिया,विजय पाण्डे,सुनील नामदेव,शिवशंकर पाण्डे, अवध पटेल, प्रकाश सिंगौर, शिवम मिश्रा,कन्हैया बरमैंया,देवेन्द्र कछवाहा,सुनील सोनी,जितेन्द्र पटेल, भगवान दास यादव, श्रीमती आभा दुबे,सरिता पटेल, सोनिया कांसकार,विधि मार्को, शालिनी साहू,रामकली मरावी, मंजरी दुबे,एन.एस. तेकाम, कमलेश दुबे, दिनेश यादव, दीपक कार्तिकेय, प्रदीप दुबे, भजन गवले,महादेव हरदहा,नरेश सैयाम, अशोक अर्सिया सहित बड़ी संख्या में अध्यापक उपस्थित हुये। जिले के सभी ब्लाकों में धरना एवं स्कूलों की ताला बन्दी जारी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!